मैं दीपिका के नहीं, वह मेरे कपड़े चुराकर पहन लेती हैं: प्रियंका संग चैट सेशन में रणवीर
प्रियंका चोपड़ा ने एक चैट सेशन में रणवीर सिंह से पूछा है कि क्या वह पत्नी दीपिका पादुकोण के कपड़े पहनते हैं? इस पर रणवीर ने कहा, "वह दीपिका के कपड़े नहीं पहनते, दीपिका उनके कपड़े चुराकर पहन लेती हैं।" इस दौरान प्रियंका ने अपने पति निक जोनस, दीपिका और रणवीर के साथ डबल डेट पर जाने का सुझाव दिया।