मैं दोबारा भारत आने को लेकर उत्सुक हूं: हॉलीवुड अभिनेता विन डीज़ल
हॉलीवुड अभिनेता विन डीज़ल ने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, "दीपिका उन पसंदीदा लोगों में शामिल हैं जिनके साथ मैंने काम किया है। वह मुझे भारत लेकर आईं और मुझे यह बहुत अच्छा लगा।" उन्होंने कहा, "मैं एक बार फिर भारत आने को लेकर उत्सुक हूं।" गौरतलब है, विन 2017 में भारत आए थे।