मैं नहीं मानता कि एआई के कारण बहुत बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म होंगी: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वह नहीं मानते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के कारण बहुत बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म होंगी। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कुछ नौकरियां खत्म होंगी लेकिन उससे ज़्यादा नौकरियां बनेंगी।" बकौल राहुल, स्टीम इंजन और कंप्यूटर के आविष्कार के समय भी माना जा रहा था कि नौकरियां खत्म होंगी।

Load More