मैं पत्रकारों के पक्ष में हूं: 'INDIA' द्वारा 14 न्यूज़ ऐंकर्स के बहिष्कार पर बिहार सीएम
विपक्षी गठबंधन 'INDIA' द्वारा 14 न्यूज़ ऐंकर्स के कार्यक्रमों में अपने प्रतिनिधि नहीं भेजने के फैसले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। नीतीश ने कहा, "मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैं तो पत्रकारों के पक्ष में हूं। जब पत्रकारों को पूरी आज़ादी मिल जाएगी तो पत्रकार को जो अच्छा लगेगा वो लिखेगा।"