मैं प्रधानमंत्री के खिलाफ नहीं हूं, सरकार की नीतियों के खिलाफ हूं: पीएम मोदी के भाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री के नहीं बल्कि सरकार की नीतियों के खिलाफ हैं। दरअसल, ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष प्रहलाद उचित मूल्य की दुकानों के डीलरों के कमीशन की दर बढ़ाने और एक समान करने की मांग पर अगस्त में दिल्ली में एक प्रदर्शन में शामिल होंगे।