मैं प्रार्थना करूंगा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 40 सीटें मिलें: राज्यसभा में पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल से आपको (कांग्रेस) चैलेंज मिला है कि (आगामी लोकसभा चुनाव में) कांग्रेस 40 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी।" उन्होंने कहा, "मैं प्रार्थना करूंगा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 40 सीटें मिलें।"