मैं प्रीति व लार्स के बीच नहीं आई थी: 'बॉयफ्रेंड स्नैचर' कहे जाने पर सुचित्रा
ऐक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा के पूर्व बॉयफ्रेंड लार्स केलसन से शादी के बाद मीडिया में 'बॉयफ्रेंड स्नैचर' कहे जाने पर ऐक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई ने कहा है, "मैं उनके बीच नहीं आई थी, उनका ब्रेकअप अलग कारणों से हुआ था।" उन्होंने कहा, "लार्स ने प्रीति को कुछ समय डेट किया था लेकिन मुझसे मिलने से पहले उनका ब्रेकअप हो गया था।"