मैं फिल्म के शूट का हिस्सा नहीं था, मेरी बहुत बेइज़्ज़ती हुई: पाटेकर से थप्पड़ खाने वाला युवक
अभिनेता नाना पाटेकर से थप्पड़ खाने वाले युवक ने बताया है, "मैं फिल्म के शूट का हिस्सा नहीं था, मुझे मारकर भगाया गया था। मेरी बहुत बेइज़्ज़ती हुई है।" उसने 'नाना पाटेकर ने बुलाया' दावे पर कहा, "मुझे बुलाया-वुलाया नहीं गया था। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं, मैं अब क्या उन्हें सेलिब्रिटी मानूं, उन्होंने मुझे मार तो दिया है।"