मैं बच्चे नहीं चाहती, भविष्य को लेकर दूसरी योजनाएं हैं: टीवी ऐक्ट्रेस पारुल चौहान
टीवी ऐक्ट्रेस पारुल चौहान ने कहा है कि वह बच्चे नहीं चाहती हैं। उन्होंने कहा, "यह मेरा नज़रिया है क्योंकि मेरे पास भविष्य के लिए दूसरी योजनाएं हैं। आगे क्या होने वाला है...यह मैं नहीं कह सकती...अभी (बच्चे) नहीं चाहिए।" सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का हिस्सा रह चुकीं पारुल ने 2018 में चिराग ठक्कर से शादी की थी।