मैं बहुत खुले विचारों का इंसान हूं, मैंने पत्नी को कभी काम करने से नहीं रोका: बॉबी देओल
अभिनेता बॉबी देओल ने 'ज़ूम' को दिए साक्षात्कार में खुद को बहुत खुले विचारों का इंसान बताते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी पत्नी तान्या को कभी काम करने से नहीं रोका। उन्होंने कहा, "मैं कभी नहीं चाहता था कि उन्हें रोकूं या कमतर महसूस कराऊं। मैं जो कुछ भी हूं, इसलिए हूं क्योंकि मेरी पत्नी मेरे साथ खड़ी रहीं।"