मैं बहुत दुखी हूं, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा: सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर पंजाब सीएम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर कहा है, "मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं।" उन्होंने आगे कहा, "किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार व दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के साथ हैं। मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।"

Load More