मैं बहुत दुष्ट हूं: 7 नवजात शिशुओं की हत्या करने की दोषी पाई गई 33 वर्षीय ब्रिटिश नर्स
33-वर्षीय ब्रिटिश नर्स लूसी लेटबी को 2015-2016 में इंग्लैंड के एक अस्पताल में 7 नवजातों की हत्या और 6 अन्य को मारने की कोशिश करने का दोषी पाया गया है। लूसी ने एक नोट में लिखा था, "उन्हें मार डाला...क्योंकि उनकी देखभाल नहीं कर सकती...मैं बहुत दुष्ट हूं"। बकौल रिपोर्ट्स, उसने कुछ बच्चों को इंसुलिन/दूध/हवा का इंजेक्शन दिया था।