मैं बहुत लोकप्रिय हूं इसलिए मुझे निशाना बनाया गया: सुरजेवाला की टिप्पणी पर हेमा मालिनी
बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने अपने खिलाफ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की 'आपत्तिजनक' टिप्पणी पर कहा है, "मैं बहुत लोकप्रिय हूं इसलिए मुझे निशाना बनाया गया।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए।" सुरजेवाला ने स्पष्टीकरण में कहा है, "बीजेपी आईटी सेल की फर्ज़ी-झूठी बातें फैलाने की आदत बन गई है।"