मैं भारत की सड़कों पर घूमना मिस करता हूं, याद नहीं आखिरी बार मैंने ऐसा कब किया था: कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह भारत की सड़कों पर घूमने-फिरने को मिस करते हैं। कोहली ने यह भी कहा कि उन्हें याद नहीं है कि उन्होंने आखिरी बार ऐसा कब किया था। उन्होंने कहा, "मुझे कोई इतना टाइम दे दे...तो ईमानदारी से कहता हूं कि मैं घूमना चाहूंगा...इसका मज़ा ही अलग है।"