मैं भारत के खिलाफ पहला टेस्ट संभवत: नहीं खेल पाऊंगा: मिडिल फिंगर चोटिल होने के बाद स्टार्क
ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचल स्टार्क ने कहा है कि वह संभवतः भारत के खिलाफ 9-13 फरवरी तक नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने कहा, "अगर टीम मुझे खिलाना चाहे तो चाहूंगा कि दूसरे मैच में मैं मौजूद रहूं। यह देखना है कि तब तक उंगली कैसी रहती है।" उनके बाएं हाथ की मिडिल फिंगर चोटिल है।