मैं भिखारी नहीं हूं: इस्तीफे के बाद मुआवज़े की पेशकश संबंधी सवाल पर अशनीर ग्रोवर
भारतपे के एमडी व निदेशक के पद से इस्तीफा देने वाले कंपनी के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने बोर्ड से किसी तरह के मुआवज़े की पेशकश मिलने वाले सवाल पर कहा, "मैं भिखारी नहीं हूं। बोर्ड मुझसे नज़रें तक नहीं मिला सकता।" उन्होंने कहा, "मैं उनकी नहीं वे मेरी दया पर हैं।" बकौल अशनीर, वह कंपनी के शेयरधारक बने रहेंगे।