मैं भी नहीं देख पाया था: तेंदुए की दिग्भ्रमित करने वाली वायरल तस्वीर खींचने वाले फोटोग्राफर
2019 में मिट्टी के बीच बैठे एक तेंदुए की दिग्भ्रमित करने वाली वायरल तस्वीर खींचने वाले वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर हेमंत डाबी ने कहा है, "मैं उससे (तेंदुआ) केवल 7 फीट दूर था...मैं फिर भी उसे देख नहीं पाया था।" डाबी ने कहा कि जब तेंदुए ने अपनी पूंछ हिलाई तब उन्हें पता चला कि तेंदुआ कहां बैठा है।