मैं भूल गया था कि मैं भी एक क्रिकेट खिलाड़ी था: खिलाड़ी से कोच बनने के सफर को लेकर द्रविड़
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्रिकेट खिलाडी से कोच बनने तक के सफर के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, "मैं भूल गया था कि मैं भी एक क्रिकेट खिलाड़ी था।" उन्होंने कहा, "मैं अब खुद को खिलाड़ी नहीं मानता हूं। मेरा ध्यान अब टीम से अच्छा प्रदर्शन करवाने की ओर है।"