मैं 'भूल भुलैया-2' पूरी नहीं देख पाई थी, वह बहुत ज़्यादा डरावनी थी: कटरीना कैफ
ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ ने 'पिंकविला' से कहा है, "मैं ऐक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया-2' को पूरा नहीं देख पाई थी।" कटरीना ने कहा, "मुझे आंखें बंद करनी पड़ी थीं व यह पता होने के बावजूद कि फिल्म में ह्यूमर है फिर भी मुझे वह बेहद ज़्यादा डरावनी लगी थी।" फिल्म 'फोन भूत' में कटरीना भूत का किरदार निभाएंगी।