मैं मक्खन पर नहीं पत्थर पर लकीर खींचता हूं: जापान में पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान में कहा, "मुझे मक्खन पर लकीर खींचने में मज़ा नहीं आता...पत्थर पर लकीर खींचता हूं।" बकौल प्रधानमंत्री, "मुझे संस्कार...ऐसे मिले हैं कि हमेशा बड़ी चुनौतियों और लक्ष्यों के लिए काम करता हूं। मेरे साथ 130-करोड़ देशवासियों का आत्मविश्वास, संकल्प और सपने हैं...इन्हें पूरा करने का विराट सामर्थ्य हमारे पास है और...परिणाम ज़रूर आएगा।"