मैं मज़बूत दावेदार हूं, 99.9% उम्मीद है कि कैसरगंज से चुनाव लड़ूंगा: सांसद बृजभूषण शरण सिंह
कैसरगंज (यूपी) से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है, "मैं कैसरगंज से चुनाव लड़ने के लिए 'मज़बूत दावेदार' हूं और 99.9% उम्मीद है कि वहां से चुनाव लड़ूंगा।" उन्होंने बीजेपी द्वारा कैसरगंज लोकसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा में देरी के सवाल पर कहा, "बीजेपी चुनाव से 1 घंटा पहले भी उम्मीदवार घोषित करेगी तो भी वही जीतेगी।"