देश मणिपुर के साथ है, शांति का सूरज ज़रूर उगेगा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए गुरुवार को कहा, "मणिपुर में शांति का सूरज ज़रूर उगेगा, निकट भविष्य में मणिपुर एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा।" उन्होंने कहा, "मैं मणिपुर की माताओं, बहनों और बेटियों से कहना चाहता हूं कि देश आपके साथ है...हम सब मिलकर इसका समाधान निकालेंगे।"