मैं मां नहीं बन सकती, संग्राम से कई बार किसी और से शादी करने को कहा है: पायल रोहतगी
रिऐलिटी शो 'लॉक अप' में पायल रोहतगी ने बताया है कि वह कभी मां नहीं बन सकतीं इसलिए उन्होंने अपने मंगेतर संग्राम सिंह से कई बार किसी और से शादी करने को कहा है। बकौल पायल, "4-5 साल से कोशिश कर रहे हैं...आईवीएफ के लिए गए लेकिन नहीं हो रहा। संग्राम के लिए बुरा लगता है...उन्हें बच्चे बेहद पसंद हैं।"