मैं मिट्टी से बने कच्चे घर में पला-बढ़ा हूं: विदाई भाषण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को संसद भवन में अपने विदाई भाषण में कहा, "मैं मिट्टी से बने कच्चे घर में पला-बढ़ा हूं।" उन्होंने कहा, "अब ऐसे बच्चों की संख्या बहुत कम हो गई है जिन्हें आज भी उन कच्चे घरों में रहना पड़ता है जिनमें छत से पानी टपकता हो...आज...गरीब भाई-बहनों के पास भी पक्के घर हैं।"