टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने बताया है कि वह फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीद रहे हैं। हालांकि, मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक ग्लेज़र परिवार की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ग्लेज़र परिवार ने 2005 में मैनचेस्टर यूनाइटेड को $955.51 मिलियन में खरीदा था और मंगलवार को शेयर बाज़ार बंद होने तक इसका बाज़ार पूंजीकरण $2.08 बिलियन था।