मैं रिजेक्शन को गंभीरता से नहीं लेती, यह नहीं सोचती कि एक खराब ऐक्टर हूं: रेणुका शहाणे
ऐक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने 'प्रभात खबर' से फिल्मों के लिए रिजेक्ट होने पर कहा है, "मैं रिजेक्शन को गंभीरता से नहीं लेती हूं। यह नहीं सोचती कि एक खराब ऐक्टर हूं।" उन्होंने कहा, "मैं निर्देशक भी हूं। कई बार मुझे किसी किरदार के लिए एक ऐक्टर पसंद आता है, इसका मतलब यह नहीं कि दूसरे ऐक्टर्स को ऐक्टिंग नहीं आती।"