मैं रेस में नहीं हूं: विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने को लेकर शरद पवार
राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को हुई एक बैठक में कहा, "मैं रेस में नहीं हूं, मैं राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष का उम्मीदवार नहीं बनूंगा।" गौरतलब है कि रविवार को महाराष्ट्र कांग्रेस ने पवार के नाम पर समर्थन जताया था। वहीं, 'आप' सांसद संजय सिंह ने पवार से मुलाकात भी की थी।