मैं लड़ना नहीं चाहता था: 'ओएमजी 2' को 27 कट्स के बाद रिलीज़ किए जाने पर अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार ने सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के सुझाव पर 'ओएमजी 2' को 27 कट्स के बाद रिलीज़ किए जाने पर हाल ही में कहा है, "मैं लड़ना नहीं चाहता था। मुझे नियमों की जानकारी नहीं है।" अक्षय ने कहा, "उन्हें (सीबीएफसी) लगा कि यह एडल्ट फिल्म है। मैंने यह फिल्म युवाओं के लिए बनाई थी।"