पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि वह अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी को मात (चेकमेट) देना चाहेंगे। उन्होंने कहा, "चलिए देखते हैं। (2022 फीफा विश्व कप में जीतना) शानदार होगा...जैसा कि शतरंज में हुआ, फुटबॉल में भी ऐसा होना जादू जैसा होगा।" पुर्तगाल का पहला ग्रुप मैच गुरुवार को घाना के खिलाफ होगा।