मैं व आप तय नहीं करेंगे कि गाना सही है या गलत, इसके लिए एजेंसी है: 'पठान' विवाद पर जावेद
गीतकार जावेद अख्तर ने अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' पर चल रहे विवाद पर कहा है, "गाना सही है या गलत यह तय करने वाले मैं और आप कोई नहीं हैं। (इसके लिए) हमारे पास एक एजेंसी है।" उन्होंने कहा कि लोगों को सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेशन और उनके द्वारा सुझाए गए कट्स पर भरोसा करना चाहिए।