मैं वहां नहीं रहती: आरडब्ल्यूए से मिले कॉलोनी छोड़ने के नोटिस पर मणिशंकर अय्यर की बेटी
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी सुरन्या अय्यर ने राम मंदिर को लेकर की गई टिप्पणी के बाद जंगपुरा (दिल्ली) की आरडब्ल्यूए से मिले कॉलोनी छोड़ने के नोटिस पर प्रतिक्रिया दी है। सुरन्या ने कहा कि वह उस घर में नहीं रहती हैं। उन्होंने कहा, "न मैं उस घर की मालकिन हूं और न ही किराएदार हूं।"