मैं वाकई नहीं जानता कि वहां क्या हो रहा है: पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर गांगुली
पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर एक कार्यक्रम में पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, "उन्हें अपनी लड़ाई लड़ने दें...मैं वाकई नहीं जानता कि वहां क्या हो रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे खेल जगत में एक बात का एहसास हुआ कि...जिन चीज़ों के बारे में आपको पूरी जानकारी न हो...उन पर बात न करें।"