मैं विरोधियों को भी अपना गुरु मानता हूं: शिक्षक दिवस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिक्षक दिवस पर 'X' पर लिखा, "मैं महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध और श्री नारायण गुरु जैसे महापुरुषों को गुरु मानता हूं।" उन्होंने लिखा, "मैं विरोधियों को भी अपना गुरु मानता हूं जो अपने आचरण से और अपनी बातों से मुझे यह सिखाते हैं कि मैं जिस रास्ते पर चल रहा हूं वो बिल्कुल सही है।"