मैं विलेन के पीछे घूमने वाले लुख्खो में से एक था: 'मुन्ना भाई...' के अपने रोल पर अरशद वारसी
ऐक्टर अरशद वारसी ने फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में अपने रोल को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है। उन्होंने कहा, "वो रोल क्या था? विलेन के पीछे 4-5 लुख्खे खड़े होते हैं न, उनमें से एक था।" अभिनेता ने कहा, "मैंने एक रिस्क लिया था। किस्मत अच्छी थी कि राजकुमार हिरानी (निर्देशक) और संजय दत्त (ऐक्टर) मेरे साथ थे।