मैं विश्व शांति की कामना करता हूं: युद्ध के बीच इज़रायल पहुंचे एलन मस्क
इज़रायल-हमास युद्ध के बीच इज़रायल पहुंचे दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने कहा है कि वह विश्व शांति की कामना करते हैं। मस्क ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ कफर अज़ा किबुत्ज़ इलाके का दौरा किया जहां हमास ने 7 अक्टूबर को हमला किया था। गौरतलब है, हमास-इज़रायल के बीच युद्ध-विराम दो दिनों के लिए बढ़ाया गया है।