मैं विश्वास खो रहा हूं, केस सीबीआई को दिया जाए: बेटी की हत्या के मामले में कांग्रेस नेता
कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ ने अपनी बेटी नेहा की हत्या के मामले पर कहा है, "मैंने 8 लोगों के नाम दिए हैं। उन्होंने (पुलिस) एक भी व्यक्ति को नहीं पकड़ा है।" उन्होंने कहा, "मैं विश्वास खो रहा हूं...वे मामले को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।" बकौल निरंजन, यह केस सीबीआई को सौंप देना चाहिए।