मैं शर्मिंदा हूं... नेताजी की जयंती पर क्यों बोलीं ममता बनर्जी?
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नेताजी ने इंडियन नेशनल आर्मी बनाई. उन्होंने आस्था, एकता और बलिदान की बात की लेकिन आज लोग उनके योगदान को भूल गये. ममता ने ये भी कहा कि बीजेपी ने नेताजी की रहस्यमय मृत्यु की फाइलों को उजागर करने का वादा किया था, लेकिन ताज्जुब कि आज किसी को उनकी जयंती भी याद नहीं.