मैं सचमुच डर गया था, नहीं पता मेरी हार्टबीट कितनी तेज़ थी: पंत के कार हादसे पर इशान
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन ने ऋषभ पंत के कार हादसे पर कहा है कि जब उन्होंने पहली बार खबर सुनी थी तो उन्हें लगा कि यह 'सामान्य दुर्घटना' होगी। उन्होंने कहा, "जब मुझे यह पता चला कि (हादसा कितना गंभीर था), मैं सचमुच डर गया था। नहीं पता रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान मेरी हार्टबीट कितनी तेज़ थी।"