मैं सचिन का ऑटोग्राफ लेना चाहता था, फिर सोचा इससे मेरा पहला इंप्रेशन खराब होगा: ब्रेट ली
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर ब्रेट ली ने खुलासा किया है कि 1999 में पहली बार सचिन तेेंदुलकर से मिले थे जब वह कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया) में प्राइम मिनिस्टर इलेवन के लिए भारत के खिलाफ खेल रहे थे। उन्होंने कहा, "मैं उनका (सचिन) ऑटोग्राफ लेना चाहता था...मैंने सोचा...उन्हें गेंद देकर उस पर साइन करने के लिए कहूंगा...फिर सोचा...इससे मेरा पहला इंप्रेशन...सही नहीं पड़ेगा।"