मैं सचिन को घायल करने के लिए जानबूझकर हिट करना चाहता था: 2006 टेस्ट पर शोएब अख्तर
शोएब अख्तर ने भारत-पाकिस्तान 2006 कराची टेस्ट को याद कर कहा, "पहली बार खुलासा कर रहा हूं। मैं उस टेस्ट में जानबूझकर सचिन को हिट करना चाहता था।" उन्होंने कहा, "मैंने ठान लिया था कि मुझे उस टेस्ट में सचिन को किसी भी कीमत पर चोटिल करना है।" बकौल अख्तर, उन्होंने एक बार सचिन के हेलमेट को हिट किया था।