मैं सत्य और न्याय के साथ खड़ा रहूंगा: बेटे पर रेप का आरोप लगने के बाद राजस्थान के मंत्री
राजस्थान के मंत्री महेश जोशी ने अपने बेटे रोहित जोशी पर लगे रेप के आरोप पर सोमवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "पुलिस निष्पक्षता, गहराई और सत्य के साथ जांच करे। यह प्रकरण हो या कोई और...मैं हमेशा न्याय और सत्य के साथ खड़ा रहूंगा।" गौरतलब है, रोहित के खिलाफ इस मामले में दिल्ली में ज़ीरो एफआईआर दर्ज हुई थी।