मैं सत्य पर आधारित फिल्में देखना पसंद करता हूं: 'आपने पठान देखी' पूछने वाले से शहज़ाद
बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने ट्विटर पर उनसे 'आपने पठान देखी?' पूछने वाले एक यूज़र को जवाब देते हुए लिखा, "मैं 4-5 साल में एक फिल्म देखता हूं।" उन्होंने लिखा, "काल्पनिक से ज़्यादा सत्य पर आधारित फिल्में देखना पसंद करता हूं इसलिए मैंने 'द कश्मीर फाइल्स' देखी थी।" 'पठान' ने रिलीज़ के पहले दिन ₹50 करोड़ से अधिक कमाए हैं।