मैं सिर्फ लीड रोल करूंगा, चाहे फिल्म में खुद के पैसे लगाने पड़ें: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
ऐक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने शाहरुख खान व सलमान खान के साथ काम करने को लेकर कहा है कि वह उनके साथ काम करना चाहते हैं लेकिन किरदार बड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं अब सिर्फ बड़े रोल ही करूंगा चाहे फिल्म में खुद के पैसे लगाने पड़ें। इंडस्ट्री में लीड और साइड रोल के बीच का अंतर मायने रखता है।"