मैं स्तब्ध हूं: कार हादसे में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर सायमंड्स के निधन पर हरभजन
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑल-राउंडर ऐंड्र्यू सायमंड्स का क्वींसलैंड में शनिवार रात एक कार हादसे में निधन होने पर कहा है, "मैं स्तब्ध हूं। आप बहुत जल्दी चले गए।" हरभजन ने ट्वीट किया, "उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं।"