मैं हर कुछ साल में दिवालिया हो जाता हूं: कम काम करने को लेकर ऐक्टर वरुण बडोला
ऐक्टर वरुण बडोला ने बताया है कि वह 2 साल में केवल 6 माह ही काम करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं हर कुछ साल में दिवालिया हो जाता हूं।" बकौल वरुण, कभी-कभी वह सोचते हैं कि काश उनके पास बड़ी कार होती लेकिन इंडस्ट्री में 30 साल गुज़ार लेना भी उनके लिए बड़ी कार जितना ही महत्त्वपूर्ण है।