मैं ही हूं और रहूंगा डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख: उत्तराधिकारी के सवाल पर गुरमीत राम रहीम
परोल पर जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम ने डेरा सच्चा सौदा के उत्तराधिकारी को लेकर कहा है कि वह खुद डेरा प्रमुख है और हमेशा रहेगा। हनीप्रीत के उत्तराधिकारी बनने की खबरों पर गुरमीत ने कहा, "मीडिया का कहना है कि उन्हें सूत्रों से यह जानकारी मिली है....मुझे नहीं पता ये सूत्र कौन हैं और कहां रहते हैं?"