मैं हैदराबादी हूं, बिरयानी को टिफिन कहकर मेरा अपमान नहीं कर सकते: चैटजीपीटी से नडेला

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में चैटबॉट चैटजीपीटी से अपनी बातचीत शेयर की जिसमें बॉट ने बिरयानी को 'लोकप्रिय दक्षिण भारतीय टिफिन (हल्का नाश्ता)' की सूची में दिखाया। इसके बाद हैदराबाद में जन्मे नडेला ने कहा, "मैं हैदराबादी हूं इसलिए...बिरयानी को टिफिन बताकर मेरा अपमान नहीं किया जा सकता।" बाद में चैटबॉट ने माफी मांगी।

Load More