मैं हैरान हूं: आईपीएल 2023 की नीलामी में किसी भी टीम द्वारा न खरीदे जाने पर संदीप शर्मा
आईपीएल इतिहास में 114 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ संदीप शर्मा ने आईपीएल 2023 की नीलामी में किसी भी टीम द्वारा न खरीदे जाने पर कहा है कि वह हैरान और निराश हैं। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ। मैं जिस भी टीम में खेला अच्छा खेला और सोचा था कि कोई टीम मुझे ज़रूर खरीदेगी।"