मैं ज़िंदा हूं: अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौत की खबर पोस्ट होने के बाद 14 वर्षीय यूट्यूबर लिल
14-वर्षीय कनाडाई यूट्यूबर व रैपर लिल टे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी व अपने भाई की मौत को लेकर एक बयान जारी होने के बाद कहा है, "हम सुरक्षित और ज़िंदा हैं।" उन्होंने कहा, "किसी ने मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से छेड़छाड़ की थी और इसका इस्तेमाल मेरे बारे में गलत सूचनाएं और अफवाहें फैलाने के लिए किया गया।"