मैं ज़ॉम्बी बन गई थी, काम पर जाने से नफरत होने लगी थी: पुराने इंटरव्यू में डिप्रेशन पर तुनिषा
अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने 2021 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में डिप्रेशन पर बात की थी। उन्होंने कहा था, "मैंने बहुत कम उम्र में अपने पापा और फिर कई करीबियों को खो दिया था...मुझे याद है जब मैंने दवाई लेना शुरू किया था तो मैं ज़ॉम्बी बन गई थी और...मुझे काम पर जाने से नफरत होने लगी थी।"